16 फरवरी की हड़ताल की तैयारी मुकम्मल। कर्मचारी हड़ताल कर शिवालिक होटल के साथ वाले मैदान में करेंगे रैली

चण्डीगढ़, 15 फरवरी

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को की जा रही हड़ताल की तैयारी मुकम्म कर ली गई है। इस हड़ताल में फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ एवं संयुक्त कर्मचारी मोर्चा (यूटी व एम सी) के साथ जुड़ी कई यूनियनों के साथ जुड़े कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कर्मचारी हड़ताल कर शिवालिक होटल सैक्टर 17 के साथ लगते मैदान में सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2.00 बजे तक रैली करेंगे। जिसे संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के साथ सम्बन्धित यूनियनों के पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे। तैयारी के सम्बन्ध में आज भी अलग अलग विभागों में गेट मीटिंगें की गई तथा हड़ताल की तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया।


प्रमुख माँगों में – पी एफ आर डी ए अधिनियम रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी संविदा/आउटसोर्स /डेलीवेज व अन्य अनियमित कर्मचारियों को पक्का करने व सभी सरकारी अर्द्धसरकारी विभागों में खाली पड़ी पोस्टें प्रमोशन व नियमित तौर पर भरने, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण /निगमीकरण बन्द करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति रद्द करने, आठवंे वेतन आयोग का गठन करने, संविधान के अनुच्छेद 310, 311(2)(ए)(बी)(सी) निरस्त करने, चण्डीगढ़ में नियमीकरण नीति बनाकर सभी डेलीवेज, वर्कचार्ज, कान्ट्रेक्ट, आऊटसोर्स कम्रियों को नियमित करने तथा पक्का करने तक बराबर काम बराबर वेतन देने, संशोधित पोस्टों पर 15-20 साल से काम कर रहे कान्ट्रेक्ट व आउटसोर्स कर्मियों का उन्हीं पोस्टों पर पक्का रने तथा छँटनी करने का फैसला वापिस लेने, इन्डियन काउन्सिल फॉर चाईल्ड वैल्फेयर के अधीन क्रैचों में काम कर रहे बाल सेविकाओं व हैल्परों को आँगनवाड़ी के अधीन करने का फैसला रद्द करने व उन्हें भी काउन्सिल के अन्य कर्मियों की तरह सरकारी व निगमों में अडजस्ट करने तथा उनका वेतन प्रोटेक्ट करने, बिजली, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा आदि विभागों का निजीकरण बन्द करने तथ बागवानी के अधीन चल रहे पार्को व ग्रीन बैल्टों को निजी हाथों में न देने, बिजली कर्मियों पर 2022 में दर्ज किये मुकददमें वापिस लेने, बिजली विभाग , सम्पर्क सैन्टर, वाटर सप्लाई (कजौली) व क्रैच कर्मचारियों को 1.04.2024 से संशोधित डी सी रेट देने तथा चण्डीगढ़ में कई सालों से प्रति नियुक्ति पर बैठे कर्मचारियों को उनके पैतृक राज्यों को वापिस करने व यूटी कर्मचारियों के प्रमोशन व भर्ती के नियमांे में संशोधन करने समेत कई अन्य माँगें शामिल हैं।

See also  Repair of Makhan Majra crossing on Sukhna Choe completed

संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के नेताओं -गोपाल दत्त जोशी, राजेन्द्र कुमार, रंजीत मिश्रा, विपिन शेरर सिंह, रघबीर चन्द, राजेन्द्र कटोच, हरकेश चन्द, रनवीर सिंह राणा, अशोक कुमार, ध्यान सिंह, अमरीक सिंह, सुखविन्दर सिंह, धर्मेन्द्र राही, चरणजीत सिंह ढ़िढसा, शिवमूरत, गुरमीत सिंह, एम.सुब्रहमण्यम, सोहन सिंह, पी. राजेन्द्रन, तोपलान, प्रेमपाल, हरवंश सिंह, हरपाल सिंह, सुरिन्दर सिंह, रणजीत सिंह, नसीब सिंह, बिहारी लाल, रेखा शर्मा आदि ने सभी कर्मचारियों को हड़ताल कर शिवालिक होटल के साथ लगते ग्राउन्ड में सुबह 10 बजे से की जा रही रैली में शामिल होने की अपील की है।

Related posts:

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी बांड से संबंधित उन सभी विवरणों का खुलासा करने का निर्दे...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਬਾਲ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੋਰਸ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਸ਼ੁਰੂ - ਡਾ.ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

नौकरी की सुरक्षा व रेगुलराइजेशन पालिसी की मांग को लेकर सैकड़ों कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने परिवार व बच...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

MC Chandigarh Conducts anti encroachment drives across the city.

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

प्रशासक यूटी, चंडीगढ़ ने सेक्टर-39-बी, चंडीगढ़ में स्कूल के निर्माण के लिए 1.70 एकड़ भूमि के आवंटन क...

Chandigarh

355 nominations found valid after scrutiny of nomination papers in Punjab: Sibin C

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

पंचकुला में तीन साल की बच्ची का मैन होल में गिर कर मौत होना अति दुखदायक : प्रेम गर्ग

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

मुफ्त पानी-पार्किंग का प्रस्ताव खारिज करने के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल की आलोचना की

Aam Aadmi Party

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ, ਬਜਟ ਵਿੱਚ ਸਿੰਜਾਈ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ 2107 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਰੱਖੇ: ਚੇਤਨ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Achievers Meet Held At Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute

Punjab News

पार्षद तरुणा मेहता ने पार्क में नए वाकिंग ट्रेक का किया उद्घाटन

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੰਸ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਸਹੀਬੱਧ: 10 ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲਣਗੀਆਂ ਮੁਫ਼ਤ ਡਾਇਲਸਿਸ ਸਹ...

Aam Aadmi Party

मेयर कुलदीप कुमार ने पूरी ईमानदारी व साफ़-सुथरे ढंग से कराया चुनाव : डॉ. आहलूवालिया

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर 13-5-2024 को "डीज़ल प्रांत...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

कुण्डी कनेकक्शन से मनीष तिवारी की जनसभा हो रही थी रोशन, भाजपा ने दी लिखित शिकायत

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਲਿਵਰ ਐਂਡ ਬਿਅਲਰੀ ਸਾਇੰਸਜ਼ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ

Punjab News

चंडीगढ़ प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से मॉक भूकंप अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोज...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ‘ਤੇ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰ...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

MC Chandigarh takes tough stand against defaulters.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.