नगर निगम की विशेष बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गयी
चंडीगढ़, मार्च, 2024: आज चंडीगढ़ नगर निगम की 334वीं विशेष बैठक मेयर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें पांच अलग-अलग एजेंडे प्रस्तुत किये गये और विस्तार से चर्चा की गयी। पहला एजेंडा चंडीगढ़ में 24×7 पानी सप्लाई को लेकर था, दूसरा एजेंडा नगर निगम के 11,000 कर्मचारियों के बीमा को लेकर था, तीसरा एजेंडा स्ट्रीट वेंडरों को लेकर था। चौथा एजेंडा प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर आया और पांचवां एजेंडा ‘मेयर आप के द्वार’ कार्यक्रम के लिए स्टाफ मुहैया कराने को लेकर था।
24×7 घंटे जलापूर्ति के एजेंडे पर बोलते हुए नगर निगम आयुक्त ने पूरे सदन को इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को कैसे क्रियान्वित किया जाना है और कहां-कहां पर कितना फंड खर्च किया जाना है। दूसरा एजेंडा जो नगर निगम अधिकारियों के बीमा के बारे में था, उस पर विभिन्न पार्षदों ने चर्चा की और कहा कि हमें नगर निगम के कर्मचारियों के स्वास्थ्य और जीवन को ध्यान में रखते हुए बीमा के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि दुःख की घड़ी में नगर निगम के प्रत्येक कर्मचारी एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
तीसरा एजेंडा जो पेश किया गया वह स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर था। इस पर बोलते हुए पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि शहर में ऐसे कई स्ट्रीट वेंडर हैं जो अवैध तरीके से गलत जगहों पर बैठते हैं। उन्हें उचित स्थान आवंटित कर वहां बैठाया जाए ताकि बाकी विक्रेताओं को उनका वाजिब हक मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने वेंडर जिनको लाइसेंस नहीं मिले, उनको भी लाइसेंस जारी किए जाएं।
प्रॉपर्टी टैक्स के चौथे एजेंडे पर बोलते हुए पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए दिल्ली नगर निगम की समृद्धि योजना के तहत स्कीम लाना चाहिए। इसे वन टाइम सेटलमेंट शकीम के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत जिन लोगों का पुराना प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वे टैक्स जमा करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत चंडीगढ़ नगर निगम के पास प्रॉपर्टी टैक्स का पुराना बकाया भी आ जाएगा। जिससे आम लोगों और नगर निगम दोनों को फायदा होगा।
पांचवां एजेंडा ‘मेयर आपके द्वार’ कार्यक्रम के संबंध में स्टाफ उपलब्ध करवाने को लेकर था, जिसे हाल ही में मेयर कुलदीप कुमार ने शहर में शुरू किया है। जिसके तहत हर वार्ड में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्टाफ की भारी कमी थी, जिसको लेकर यह एजेंडा पेश किया गया। जिस पर नगर निगम आयुक्त ने जवाब दिया कि मेयर आपके द्वार कार्यक्रम के लिए नगर निगम विभाग से स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा और ‘मेयर आपके द्वार कार्यक्रम’ में स्टाफ की कोई कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि आज नगर निगम में प्रस्तुत किये गये सभी एजेंडों पर सभी पार्षदों ने विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में ‘मेयर आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और मौके पर ही उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हम चंडीगढ़ को देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे। चंडीगढ़ शहर का चौतरफा विकास किया जाएगा और शहरवासियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
Related posts:

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ 12 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ; ਤਿੰਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਭਿ੍ਰਸ਼ਟ-ਤੰਤਰ ਤੋਂ ਇਕ-ਇਕ ਪੈਸਾ ਵਸੂਲਣ ਦਾ ਐਲਾਨ | Punjab CM announcement- to reco...
ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ 26 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

Haryana Governor Bandaru Dattatreya honored 34 outstanding people for excellence - punjabsamachar.co...

26672 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ

ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਇਸਤਰੀ ਅਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜਾ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋ...

चंडीगढ़ सचिवालय और डीसी कार्यालय, चंडीगढ़ में संविधान दिवस मनाया गया- लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प...

ਮੋਹਾਲੀ ਦੀਆਂ ਦੋ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਅਕੈਡਮੀ ਲਈ ਚੋਣ; ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ ਸਿਖਲਾਈ

ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ ਵੱਲੋਂ 9 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਰਿਕਾਰਡ 3427 ਲੱਖ ਯੂਨਿਟ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ- ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ

ਉਭਰਦੇ ਖਿਡਾਰੀ ਕਰਨਗੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਸੁਫਨਾ ਸਾਕਾਰ, ਪੰਜਾਬ ਬਣੇਗਾ ਮੋਹਰੀ ਸੂਬਾ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਰਾਸ਼ੀ ਵੰਡਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤੇਜ਼: ਜਿੰਪਾ

Lok sabha elections 2024: 80% police force, 250 companies of central forces to ensure free and fair ...

IMCAA Punjab, Haryana and Himachal Pradesh Chapter organises ‘Connections 2023’ in Chandigarh

AICC Incharge Chandigarh following persons are expelled from the party for 6 years for anti-party ac...

ਪੜ੍ਹੇ-ਲਿਖੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਵਾਸ ਕਰਨ ਦੇ ਰੁਝਾਨ ਨੂੰ ਠੱਲ੍ਹ ਪਾਉਣ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ...

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਲਈ 10 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਜਾਰੀ: ਜਿੰਪਾ
ਸ਼ੁਭਕਰਨ ਦੇ ਕਤਲ 'ਤੇ 'ਆਪ' ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸ਼ੱਕੀ ਰੁਖ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਯਕੀਨ ਦਿਵਾਉਣ 'ਚ ਰਿਹਾ ਅਸਫਲ: ਬਾਜਵਾ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਈ.ਟੀ.ਓ ਵੱਲੋਂ ਹਰਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਬੇਰਹਿਮੀ ਦੀ ਕਰੜੀ ਨਿੰਦਾ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ...

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਮਨੀਪੁਰ ਜ਼ੁਲਮ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਵਾਂ ਦਾ ਖ਼ੁਲਾਸਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ: ਬਾਜਵਾ





