आज वार्ड 19 की ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह, प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय की अगुवाई मे कॉंग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर और बीजेपी की नीतियों से दुःखी होकर रामदरबार से काफी संख्या मे समाज सेवकों और उनके साथियों ने कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से राकेश उर्फ (रॉकी), बॉबी, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46 के उपाध्यक्ष लक्की, हिमांशु, बिट्टू कवाल,जसविंदर कौर, नीतू, सरोज, राजेश कागड़ा,
राजपाल जोशी, नितिन के अलावा काफी संख्या मे इनके साथी भी उपस्थित थे, इनकी सदस्यता पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एच. एस. लक्की, जिला नंबर 3 के अध्यक्ष परवीन नारंग (बंटी), ने दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि देश की जनता बीजेपी के झूठे वादों से ऊब चुकी है देश का भविष्य कांग्रेस में देख रही है। शहरवासी कांग्रेस के समय के अच्छे दिन मांग रहे है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने को बेकरार है। चुनाव के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस भारी मतों से जीतने जा रही है। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बेरोजगारी चरम पर है, महगाई आसमान छू रही है। भ्रष्ट्राचार का खूब बोल बाला है। इस से निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। मौके पर सुभाष पाल,ओमपाल चौटाला आनंदपाल, रोहित चौटाला, जोगिंदर कुमार, प्रभास कुमार, काका कल्याण, साहिल कल्याण भी अपने साथियो के साथ उपस्थित हुए।
वार्ड 19 की ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह, प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय ने काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
Aam Aadmi Party
ਪੰਜਾਬ-ਵਿਜੀਲੈਂਸ-ਬਿਊਰੋ
Punjab News
Chandigarh
Punjab News
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
Chandigarh
Punjab News
Chandigarh
Chandigarh
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
Punjab News
Punjab BJP
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ
Punjab News
ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ



