कुलदीप कुमार ने संभाला चंडीगढ़ मेयर पद

पंजाब सीएम के ओएसडी समेत आप चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

चंडीगढ़, 28 फरवरी, 2024: आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद, कुलदीप कुमार ने आज आधिकारिक तौर पर चंडीगढ़ के मेयर का पद संभाल लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया, आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा, नरेश गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा, आभा बंसल, पीपी घई, मीना शर्मा और पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह लाडी, योगेश ढींगरा, मनोवर, रामचन्द्र यादव, अंजू कत्याल, सुमन शर्मा, जसविंदर कौर ने कुलदीप कुमार का मुंह मीठा कराया और उन्हें मेयर की कुर्सी पर बैठाया और बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप और कांग्रेस अन्य नेता और वॉलन्टियर भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। जिस प्रकार से भाजपा ने 30 जनवरी को अपने मनोनीत पार्षद एवं पीठासीन अधिकारी अनिल मशीह द्वारा उनके 8 वोट रद्द करवाकर लोकतंत्र की हत्या की गयी थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस तरह से खुलेआम की जा रही लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 8 वोटों को सही करार देना लोकतंत्र की जीत है। मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखा है।’

See also  नींद की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक 

उन्होंने आगे कहा कि आज औपचारिक रूप से मेयर का पद संभालने के बाद पूरे चंडीगढ़ शहर के हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। हमने शहरवासियों से जो वादे किये हैं, उसे जल्द ही नगर निगम की बैठक में पारित कर शहरवासियों को उसका लाभ दिया जायेगा। चंडीगढ़ शहर को देश में नंबर 1 पर लाया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा ने जो लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उसको लेकर शहरवासी भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे, क्योंकि 2021 में शहरवासियों ने आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट देकर आप के सबसे ज्यादा पार्षद जिताए, लेकिन हर बार भाजपा ने गलत तरीके से अपना मेयर बनाया और शहरवासियों पर थोपा गया। इस बार जब आप और कांग्रेस ने मिलकर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे तो बीजेपी अपनी हार को पचा नहीं पाई, जिसके चलते उन्होंने 30 जनवरी को कुलदीप कुमार के 8 वोटों को रद्द कर दिया और अपने फर्जी मेयर को कुर्सी पर बैठा दिया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया था।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, हर राज्य में दूसरे दलों के नेताओं, विधायकों और पार्षदों को डरा-धमका कर बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है। जिस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अब माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सब कुछ जनता के सामने आ गया है, आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।

See also  ਵਿਸ਼ਵ ਜਨਸੰਖਿਆ ਦਿਵਸ: ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਅਤ, ਸੁਤੰਤਰ ਬਣਾਉਣਾ ਜਨਸੰਖਿਆ ਕੰਟਰੋਲ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਮਦਦ : ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ

Related posts:

ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਡਿਊਟੀ 'ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪੋਸਟਲ ਬੈਲਟ ਰਾਹੀਂ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ : ਸਿਬਿਨ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

'ਬਿਲ ਲਿਆਓ ਇਨਾਮ ਪਾਓ' ਸਕੀਮ; ਗਲਤ ਬਿੱਲ ਜਾਰੀ ਕਰਨ 'ਤੇ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ: ਹਰਪਾਲ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਿਦਕ ਤੇ ਸਿਰੜ ਨੂੰ ਕੀਤ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਨੌਜਵਾਨ ਕਿਸਾਨ ਸ਼ੁਭਕਰਨ ਦੀ ਮੌਤ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ: ਅਕਾਲੀ ਦਲ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

पंचकूला जिले में विहिप के विस्तार और बजरंग दल में भारी संख्या में युवाओं को जोड़ने का अभियानI

Punjab News

चंडीगढ़ में पीने के पानी को लेकर बड़ा खुलासा, 35,220 मीटर खराब!

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ ने एचआईवी/एड्स और एसटीआई से निपटने के लिए साइकिल रैली के साथ “गहन आईईसी अभियान” किया शुरू ।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਵਿਸ਼ਵ ਜਨਸੰਖਿਆ ਦਿਵਸ: ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਅਤ, ਸੁਤੰਤਰ ਬਣਾਉਣਾ ਜਨਸੰਖਿਆ ਕੰਟਰੋਲ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਮਦਦ : ਬਲਬੀਰ ਸ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਗ਼ੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟਾਂ, ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਏਜੰਸੀਆਂ ‘ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਂਗੇ: ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧ...

Aam Aadmi Party

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ट्रांसजेंडर मुद्दों पर फोरम की करी मेजबानी ।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

अनुराग ठाकुर 12 मार्च को चंडीगढ़ से प्रोजेक्ट खेलो इनिडा राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) योजना...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਰਾਜਪਾਲ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਤੋਂ ਭੱਜ ਜਾਣ ’ਤੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਉਤੇ ਜੰਮ ਕੇ ਵਰ੍ਹੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ - PunjabSamachar.com

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Free CTU Bus Services for Women on Raksha Bandhan

Chandigarh

मुफ्त पानी-पार्किंग का प्रस्ताव खारिज करने के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल की आलोचना की

Aam Aadmi Party

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਦੀ ਜਾਅਲਸਾਜ਼ੀ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

BJP Mahila Morcha Condemns AAP's Undemocratic Tactics in Panchayat Elections

Punjab News

ਪਰਲਜ਼ ਗਰੁੱਪ ਘੁਟਾਲਾ: ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਅਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਤਸਦੀਕ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਸੀ.ਏ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਡਾਂਗ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 16 फ्लैटों के लाइसेंस रद्द किए, और भी लाइसेंस रद्द किए जाएंगे रद्द।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਨੇ ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਵਿਖੇ ਨਵੇਂ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਆਨਲਾਈਨ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

Giddarbaha

MC Chandigarh issues clarity on bookings of Community Centers made prior to enforcement of Model Cod...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.