Punjab CM to move resolution in assembly to oppose ‘Agneepath’ scheme | ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे – मुख्यमंत्री

‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे – मुख्यमंत्री

एन.डी.ए. सरकार का तर्कहीन और अनुचित कदम भारतीय सेना के बुनियादी ताने-बाने को नष्ट कर देगा – भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा की केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी।

शून्य काल के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना एन.डी.ए सरकार का एक तर्कहीन और अनुचित कदम है जो भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का यह एक और निराधार कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को छोडक़र अन्य कोई भी नोटबन्दी, जी.एस.टी., कठोर कृषि कानूनों आदि जैसी योजनाओं की खुबियों को समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ भी एक ऐसा ही निराधार कदम है, जिसको कोई भी समझ नहीं सकता। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अविश्वसनीय है कि एक नौजवान 17 साल की उम्र के बाद सेना में भर्ती हो जायेगा और 21 साल की उम्र में सिर्फ चार साल के बाद ही सेवामुक्त हो जायेगा।

See also  Fire team rescues a couple from drowning under the railway bridge Ind. area Phase-I

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि जो नौजवान भरी जवानी में देश की सेवा करेगा, उसे इस सेवा के बदले कोई पैंशन या अन्य कोई और लाभ नहीं मिलेगा। भगवंत मान ने कहा की यह देश के उन नौजवानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जो अपनी शारीरिक योग्यता के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ‘अग्निपथ’ योजना देश की दयनीय स्थिति को दर्शाती है क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बिना सोचे समझे अपना काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के नौजवानों के साथ घोर अन्याय है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। भगवंत मान ने कहा की राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस मूर्खतापूर्ण कदम का डटकर विरोध करती है और इसके विरोध करने का प्रस्ताव बहुत जल्द लाया जायेगा। उन्होंने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस कदम का पूरी ताकत के साथ विरोध करने के लिए सभी पार्टियों के सहयोग की मांग की।

See also  Bajwa seeks Mann's resignation over gangster's interview.

Related posts:

सी टी यु विभाग में पहुंची नई 60 बस चैसी 

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे कैप्टन अमरेंदर सिंह से मिलने - punjabsamachar.com

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के मेयर द्वारा कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीरों के अनादर की...

Punjab News

कन्हैया मित्तल बन सकते हैं भाजपा का चेहरा

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार, डॉ. राजीव वर्मा ने संविधान अपनाने के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए चंड...

Chandigarh

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने प्लॉट नंबर आई-21, सेक्टर 12-ए, पंचकुला में प्रजापति...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

IMCAA Punjab, Haryana and Himachal Pradesh Chapter organises ‘Connections 2023’ in Chandigarh

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Time has come to reduce the use of dangerous pesticides and drugs: Kultar Singh Sandhwan

Punjab News

ਅਕਾਦਮਿਕ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋ ਵਰਮਾ ਦੇ ਦੇਣ ਕਦੇ ਨਹੀਂ ਭੁਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ: ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

Punjab News

Punjab health minister bats for bringing parity in prices of same salts of medicines.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਰੇਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗੈਂਗ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ; ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Haryana Governor Bandaru Dattatreya honored 34 outstanding people for excellence - punjabsamachar.co...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

चण्डीगढ़वासियों की रूहों की ख़ुराक रूह फेस्ट परेड ग्राउंड में 1 मार्च से

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध शराब रोकने की पहल की।

Chandigarh

Police Complaint Authority Now Functional in Chandigarh: Citizens Can Lodge Grievances

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Multi-crore nature heights infra scam: absconding from 9 years, Punjab police arrest main accused Ne...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਜਿੱਤ 'ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਵੱਡੀ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰ: ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ

Amritsar

ਇਸਰੋ ਤੋਂ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਲਾਈਵ ਲਾਂਚਿੰਗ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਮੁਫਤ ਟੂਰ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਦੇਸ...

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮਾਚਾਰ

अनुराग ठाकुर 12 मार्च को चंडीगढ़ से प्रोजेक्ट खेलो इनिडा राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) योजना...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਡਿਪਲੋਮਾ ਇੰਜੀਨੀਅਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੇ ਇਕ ਦਿਨ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਦਿੱਤੀ 

Flood in Punjab

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.