भारतीय स्टेट बैंक भाजपा के भ्रष्टाचार को छुपा रहा है – कांग्रेस

स्टेट बैंक पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू न करने के लिए भाजपा का दबाव

चंण्डीगढ़ कांग्रेस ने स्थानीय अध्यक्ष एच एस लक्की की अगुआई में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक के खिलाफ अवैध चुनावी बांड के खरीदारों के नामों का खुलासा करने से इनकार करने पर आज सेक्टर 17 में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और बैंक के इस मनमाने फ़ैसले को भाजपा के भ्रष्टाचार को छुपाने के खातिर लिया गया एक अन्याय पूर्ण एवं समाज विरोधी कदम बताया।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह प्रदर्शन देश के अब तक हुए सबसे बड़े घोटाले का विरोध करने के लिए किया गया, जिसमें भाजपा ने कानून और संसद में अपने बहुमत का दुरूपयोग करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की मिलीभगत से हज़ारों करोड़ रुपये इकट्ठे किए और फ़िर इस काले धन को विधायकों और सांसदों की ख़रीदफ़रोख़्त करने में खर्च किया। स्टेट बैंक और भाजपा के इस भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर करने के लिए हाथों में तख्तियां लिए आज 200 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसबीआई और भाजपा के खिलाफ धरना दिया और नारे लगाए।

इस अवसर पर बोलते हुए चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि चुनावी बांड खरीदने वालों के नाम सामने आने पर भाजपा का भ्रष्ट चेहरा देश की जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा, परन्तु भारतीय स्टेट बैंक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ा है। स्टेट बैंक पर भाजपा के इशारों पर नाचने का आरोप लगाते हुए लक्की ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में शुरू की गई यह चुनावी बांड योजना स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले के रूप में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में भाजपा ने एक षडयंत्र के तहत ऐसा प्रावधान किया कि लोग न तो करोड़ों रुपये दान करने वाले का नाम जान पाएगी और इन रुपयों को प्राप्त करने वाले का नाम भी जनता की नज़रों से छिपा रहेगा। परन्तु अब जब शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार से परिपूर्ण इस योजना को अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया गया है और इसके लाभार्थियों के नाम उजागर करने का आदेश दिया है, भाजपा यह भरसक कोशिश कर रही है कि न्यायालय का आदेश लागू न हो सके। यह आरोप लगाते हुए कि सरकारी क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक भाजपा के एक एजेंट की तरह काम कर रहा है, कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को अपनी अवांछनीय और ग़ैरकानूनी कमाई छिपाने में मदद करके भारतीय स्टेट बैंक उन सब लोगों की पीठ में छुरा घोंप रहा है, जो देश के सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिता चाहते हैं।

See also  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਸਾਲ ਦੇ ਅੰਤ ਤੱਕ ਖੇਤੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਆਧਾਰਤ ਸੱਤ ਸੀ.ਬੀ.ਜੀ. ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਕਰਾਂਗੇ ਸ਼ੁਰੂ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

आज के विरोध धरने में पार्षदों जसबीर बंटी, निर्मला देवी और तरूणा मेहता के अलावा कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

राजीव शर्मा, प्रवक्ता

Related posts:

ਪ੍ਰੋ ਬੀ ਸੀ ਵਰਮਾ ਨੂੰ ਸੇਜਲ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਇਗੀ

Punjab News

Evening Water Supply at low pressure on 12th April.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Bajwa seeks Mann's resignation over gangster's interview.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਦਬਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਆਲੋਚਨਾ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮਾਚਾਰ

ਪਹਿਲੇ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਸਮਿਟ ਟਰੈਵਲ ਮਾਰਟ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ: ਅਨਮੋਲ ਗਗਨ ਮਾਨ

Punjab News

Governor Lays Foundation Stone for Advanced Academic and Research Centre at PGGC-11

Chandigarh

राज्यपाल ने पंजाब राजभवन में वन महोत्सव-2024 का किया उद्घाटन।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਗ਼ੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟਾਂ, ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਏਜੰਸੀਆਂ ‘ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਂਗੇ: ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧ...

Aam Aadmi Party

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़ ने सलाहकार चंडीगढ़ प्रशासन से की मीटिंग ।

Chandigarh

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਾਜਬ ਦਰਾਂ 'ਤੇ ਰੇਤ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਖੋਲ੍ਹੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ 12 ਹੋਰ ਜਨਤਕ ਖੱਡਾਂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Digital Revolution in Punjab: Sarpanchs, Nambardars & Mcs Empowered to Verify Applications Online

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਿੱਥਕੇ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਟਾਲਿਆ; ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਹਮਾਇਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅੱਤਵਾਦੀ ਮਾਡਿਊਲ ਦੇ ਤਿੰਨ ...

Aam Aadmi Party

कांग्रेस में है देश के लिए शहादत देने की परंपरा, भाजपा में नहीं: तिवारी

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त। Chandigarh Housing Board employee sa...

Chandigarh

ਹੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਛੁਡਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇ: ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ...

Flood in Punjab

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ਉੱਤੇ ਕੈਮਰਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਨਿਗਰਾਨੀ; ਹੋਵੇਗੀ 100 ਫੀਸਦੀ ਵੈਬਕਾਸਟਿੰਗ: ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੇ ਸਾਈਬਰ ਵਿੱਤੀ ਧੋਖਾਧੜੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਬੈਂਕਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव 2024-25 में नलिन आचार्य ने प्रधान पद के लिए अपना दाव पेश करा.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਲਿਵਰ ਐਂਡ ਬਿਅਲਰੀ ਸਾਇੰਸਜ਼ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ

Punjab News

ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੋਂ ਇੱਕ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਢਹਿ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.