हम चंडीगढ़ वासियों को 20,000 लीटर मुफ्त पानी देकर रहेंगे: मेयर कुलदीप कुमार

बीजेपी नहीं चाहती कि चंडीगढ़ के लोगों को मुफ्त पानी मिले: मेयर कुलदीप कुमार
भाजपा हमें काम करना न सिखाए, सिलेक्टेड और एजुकेटेड लोगों में फर्क होता है: डॉ. एसएस आहलूवालिया
भाजपा चंडीगढ़ में अपनी पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है

चंडीगढ़, 14 मार्च, 2024: हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम में शहरवासियों को 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। लेकिन भाजपा जानबूझकर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल परोहित के द्वारा चंडीगढ़ की जनता को यह सुविधा देने से रोक रही है, जिसे चंडीगढ़ की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ये बातें आज चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने व्यक्त कीं।

मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में चंडीगढ़ की जनता को बहुत नुकसान पहुंचाया है। भाजपा का काम सिर्फ लोगों को लूटना है, जब लोगों को कोई सुविधा देने की बात आती है तो भाजपा अपने प्रशाशक द्वारा काम में बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे कितना भी जोर लगा ले, हम चंडीगढ़ के लोगों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बात को हजम नहीं कर पा रही है कि एक आम घर का लड़का आज चंडीगढ़ का मेयर बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में लोगों को मुफ्त पानी दे रही है। जिसे बीजेपी ने रोकने की कोशिश की थी, लेकिन हमारी सरकार ने दिल्ली में ये करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरा प्लान है कि चंडीगढ़ के लोगों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की सुविधा कैसे देनी है। भाजपा अब जानती है कि लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की जनता उनका शहर से सफाया कर देगी, जिसके चलते अब भाजपा उनके कामों में इस तरह की बाधाएं डाल रही है।

See also  ਹੁਣ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਬਲਾਕਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਵੀ ‘ਸੀ.ਐਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ’ ਦਾ ਲੈ ਸਕਣਗੇ ਲਾਭ

पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ डाॅ. एसएस आहलूवालिया ने इस मौके पर कहा कि भाजपा द्वारा सिलेक्टेड लोगों द्वारा चंडीगढ़ वासियों को मूलभूत सुविधाएं देने से रोकने के लिए मेयर कुलदीप कुमार द्वारा नगर निगम में किए जा रहे कार्यों में आए दिन तरह-तरह की बाधाएं डाली जा रही हैं। जिसे चंडीगढ़ की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ आम जनता पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर उन्हें लूटना है, कोई सुविधा देना नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी आम और पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है, जो लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिलेक्टेड और एजुकेटेड लोगों में अंतर होता है, भाजपा के सिलेक्टेड लोग अपने आकाओं के इशारे पर ही काम करते हैं और पढ़े-लिखे लोग हमेशा जनता के हित के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब प्रशासक श्री बनवारी लाल परोहित द्वारा नगर निगम के काम में बाधा डालना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि अब नगर निगम का मेयर एक आम घर का लड़का है। भाजपा हमें यह न सिखाए कि शहरवासियों के कल्याण के लिए कैसे काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा पूरे देश में अपनी चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है, वही काम चंडीगढ़ में अपनी चहेती कंपनियों का टैक्स माफ कर कर रही है। चंडीगढ़ नगर निगम को भाजपा ने जानबूझकर घाटे में पहुंचाया है। यदि भाजपा ने अपनी चहेती निजी कंपनियों पर उचित टैक्स लगाकर नगर निगम में जमा करा दिया होता तो आज चंडीगढ़ नगर निगम को किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती।

See also  नोटा का बटन दबाएंगे शहर के प्रॉपर्टी संगठन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा ने अपनी पसंदीदा निजी कंपनियों, हाई स्पीड इंटरनेट फाइबर कंपनी, पीएनजी और सीएनजी गैस कंपनियों और ईवी चार्जिंग स्टेशन कंपनियों पर कोई मासिक कर नहीं लगाया है, केवल एक बार मामूली शुल्क जमा करने पर अनुमति दी गई है। अगर उचित टैक्स लगाया होता तो आज चंडीगढ़ नगर निगम घाटे में नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपनी चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने और अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखने के लिए यह सब किया जा रहा है और नगर निगम को घाटे में पहुंचाया गया है।

Related posts:

ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਰੂਸੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਉਠਾਇਆ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ 10,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਦਰਜਾ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕਾਬੂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਡਿਊਟੀ 'ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪੋਸਟਲ ਬੈਲਟ ਰਾਹੀਂ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ : ਸਿਬਿਨ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ, ...

Flood in Punjab

Chief Secretary holds meeting with Deputy Commissioners and Local Government officials to make citie...

Punjab News

Special Mega Employment Camps Across Punjab to Empower Women: Dr. Baljit Kaur

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग हरगुंणजीत कौर को मिला।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਤਕਨੀਕੀ ਖ਼ਾਮੀਆਂ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਲਿਆ: ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

मेयर चुनाव का एक और वीडियो आया सामने; मनोनीत पार्षद भी कैमरे हटाते नजर आए।

Chandigarh

ਬਾਸਮਤੀ ਉਤਪਾਦਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਮਹਿਕਾਉਣ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਸ਼ੁਰੂ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਕ੍ਰਿਕਟ ਸਟੇਡੀਅਮ ਨੇੜਲੇ ਉਸਾਰੀ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेसी उम्मीदवारों गुरप्रीत सिंह और निर्मला देवी द्वारा दायर रिट याचिका संख्य...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Punjab Police Arrests Big Fish Drug Smuggler Wanted In 77kg Heroin Recovery Case.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਈਗਲ-5: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਹੌਟਸਪੌਟਸ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ; ਚਾਰ ਭਗੌੜ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਮੈਟਾ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸਾਈਬਰਸਪੇਸ ਵਿੱਚ ਡੀਪ ਫੇਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਕੀਤਾ ਆਯੋਜਨ

Punjab News

Evening Water Supply at low pressure on 27th November in Chandigarh.

Chandigarh

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੀਹਰਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਇੱਕ ਹੋਰ ਅਹਿਮ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ; ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Four MBBS Seats earmarked for terrorist victim students in Central Pool.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਆਬਕਾਰੀ ਤੇ ਕਰ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ 6000 ਲੀਟਰ ਈ.ਐਨ.ਏ ਜ਼ਬਤ

ਅਪਰਾਧ ਸਬੰਧਤ ਖਬਰ

​​The Department sensitised the stakeholders regarding implementation of the Excise Policy from 1st ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.