कांग्रेस गरीब महिलाओं को देगी साल का एक लाख रुपए: शुक्ला

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं को देंगे तीस लाख सरकारी नौकरियां: शुक्ला

चंडीगढ़ कांग्रेस के बूथ स्तरीय सहप्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, डीसीसी अध्यक्षों, पार्षदों, फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों और पदाधिकारियों की एक बैठक आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में हुई। बैठक में चंडीगढ़ के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी सचिव तेजिंदर बिट्टू और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल मौजूद रहे।

rajeev shukhla in chandigarh

एच.एस. लक्की ने चंडीगढ़ कांग्रेस की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की और कहा कि पार्टी भाजपा से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जिसे भी टिकट मिलेगा, उसका सभी समर्थन करेंगे और उसे जितने में जी जान लगा देंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों और हाल ही में हुए मेयर चुनावों में चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका भी अवगत कराई।

इसके बाद पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के संबंध में अपनी राय रखी। सभी की बात ध्यान से सुनने के बाद राजीव शुक्ला ने कहा की कांग्रेस गरीब महिलाओं को साल का एक लाख रुपए देगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं को तीस लाख सरकारी नौकरियां देगी इसके इलावा बहुत सी योजनाएं कांग्रेस लाएगी। शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही कैंडिडेट घोषित करेगी और उसके बाद सभी को पार्टी के कैंडिडेट को जीताने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है और आम जनता को गुमराह करने के लिए झूठा उत्साह और बरगला रही है। मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं और जल्द ही केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पवन कुमार बंसल ने भारत के निर्माण में कांग्रेस की सरकारों के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी केंद्र और शहर में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को घर घर तक पहुंचाएगी। तेजिंदर बिट्टू ने कहा कि पार्टी अपना घोषणापत्र/मैनिफेस्टो बनाने की तैयारी में है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं आदि से संबंधित पांच न्याय गारंटी पहले ही शुरू कर दी हैं। अंत में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा की गई सफल यात्रा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए पूरे दिल से काम करने का संकल्प लिया।

See also  ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਲਈ ਬਿਜ਼ਨਸ ਬਲਾਸਟਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਲਈ ਆਨਲਾਈਨ ਓਰੀਐਂਟੇਸ਼ਨ ਸੈਸ਼ਨ ਕਰਵਾਇਆ

एच.एस लक्की,
अध्यक्ष
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related posts:

चंडीगढ़ के सब रजिस्ट्रार आफ़िस में घण्टों रहा पावर कट।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਵਲੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ ਦੀ ਵਧਾਈ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸਾਫ਼ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰਤੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਤਹਿਤ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਅਨ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

'ਬਿਲ ਲਿਆਓ ਇਨਾਮ ਪਾਓ' ਸਕੀਮ; ਗਲਤ ਬਿੱਲ ਜਾਰੀ ਕਰਨ 'ਤੇ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ: ਹਰਪਾਲ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

पंचकुला में तीन साल की बच्ची का मैन होल में गिर कर मौत होना अति दुखदायक : प्रेम गर्ग

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਆਦਮਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਘਰੇਲੂ ਉਡਾਣਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੇ ਰਾਹ ਵਿਚਲੇ ਅੜਿੱਕੇ ਦੂਰ ਹੋਏ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਕੀਮਾਂ ਅਧੀਨ ਚਲ ਰਹੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾ ਨੂੰ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼

Aam Aadmi Party

चंडीगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध शराब रोकने की पहल की।

Chandigarh

Mayor Mr. Kuldeep Kumar inaugurated a workshop on 'Solid Waste Management' by FOSWAC, Yuvsatta, Envi...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ, ...

Flood in Punjab

ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਰਟੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ

Punjab Congress

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 1,200 छात्रों के साथ एक भव्य रैली ...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Municipal Corporation Acknowledges and Empowers Educators on Teachers' Day Celebration for a Sustain...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

70311 Dealers Avail OTS-3, Receives 164.35 Crore in Government Treasury: Harpal Singh Cheema

Punjab News

चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय नामदेवराव जादे ने पुष्टि की है कि वोटो...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਭਾਜਪਾ ਮਹਿਲਾ ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਕੀਤਾ ਮੰਗ - ਏਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਅੱਥਰੂ ਗੈਸ ਦੇ ਗੋਲੇ ਵਰਤਣ ਲਈ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਆਲੋਚਨਾ ਕੀਤੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ ਐਸ.ਐਸ. ਆਹਲੂਵਾਲੀਆਂ ਨੇ 21 ਜੇ.ਈਜ਼ ਨੂੰ ਸੌਂਪੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ

Punjab News

ਪਰਲਜ਼ ਗਰੁੱਪ ਘੁਟਾਲਾ: ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਅਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਤਸਦੀਕ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਸੀ.ਏ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਡਾਂਗ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

वार्ड 19 की ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह, प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय ने काँग्रेस पार्टी की सदस्य...

Punjab News

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.