स्वास्थ्य कारणों और संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी अछूत करार नहीं दी जा सकतीः किरण खेर

टीटा पर निकाल गुस्से के गुबार,किरण खेर ने कहा यह उनकी घटिया,छोटी और गलत बात
मीडिया के बीच किया मेयर का नामांकरण,किरण खेर बोलीं आज से उन्हें रौंदू राम कहा जाए  

चंडीगढ़। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े थे कुलदीप सिंह तब वे अछूत नहीं थे,तो क्या अब आम आदमी पार्टी के मेयर बन कर अछूत बन गए ? यह सवाल प्रशासक-सांसद द्वारा मंच पर अपमानित किए जाने के आरोपों पर किरण खेर,चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा और पूर्व मेयर राजेश कालिया ने मीडिया के समक्ष उठाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के क्रियाकलापों पर जमकर घेरा। सांसद किरण खेर ने तो मेयर के इस आरोप को बेहद घटिया,छोटी और गलत बात करार दिया। काफी समय गंभीर रोग से ग्रस्त रहने के बाद बीमारी से उबरी किरण खेर ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और संक्रमण से बचाव के लिए अगर सावधानी बरती जाए तो क्या है,इस सावधानी को राजनीतिक लाभ के इस्तेमाल के लिए उसे अछूत कहना सही है।

किरण खेर ने कहा कि मुझे बहुत पीड़ा हुई यह सुन कर, मैंने कभी किसी के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं किया। हर वर्ग के बीच रहती हूं,सब को समान समझती हूं,इसके अनेक उदाहरण है। खुद कुलदीप सिंह भी जानते हैं,मगर वह अनजान बन रहे हैं,क्योंकि वह खुद ही अपने आपको बच्चा कहते हैं। चंडीगढ़ का मेयर बच्चा नहीं होता और ना ही वह बच्चों को की तरह से रोता है। बात बात पर कुलदीप टीटा को रोने की आदत पड़ गई है। इसलिए मैं तो उसे अब कुलदीप सिंह नहीं,बल्कि रौंदू राम ही कहूंगी,मगर इस रौंदू राम की यह बात सहन नहीं होगी कि वह अछूत शब्द का इस्तेमाल करे। वह जानता है कि एक बड़ा वर्ग भाजपा की कल्याणकारी सोच के चलते उससे जुड़ा है। उसमें अपनी पैठ बनाने के लिए रौंदूराम ने खुद को अछूत कहकर यह प्रपंच रचा है।जिस तरह एलजी से लेकर अपनी ही सरकार के उच्चाधिकारियों और मोदी सरकार को लेक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तरह तरह की नाटकबाजी  करते हैं,वैसे ही उनकी पार्टी से जुड़े नेता भी करने लगे हैं।

See also  Punjab clinched "Best Performing State Award" in India under AIF Scheme.

मेयर का पद चंडीगढ़ के विकास के लिए मिला है। वह काम उनसे हो नहीं रहा। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में कर्ज में डूब रही है। सरकार के पास विकास का कोई ठोस प्लान नहीं है। कभी फ्री बिजली और पानी के नाम पर तो कभी पेंशन या अन्य तरह की मुफ्त की रेवड़ी बांटने के नाम पर आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाने के अवसर तलाशती रहती है। मगर देश की जनता यह समझ चुकी है,उन्होंने मेज पर हाथ मारकर दावा किया कि जो मर्जी कर ले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में मोदी का बंदा ही जीतकर लोकसभा पहुंचेगा।  

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर जगह कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रही है। जो पार्टी कभी सोनिया गांधी और पवन बंसल को चोर और राहुल गांधी को डाकू कहा करती थी,वह आज उसी के साथ गठबंधन धर्म निभा रही है।आम आदमी पार्टी की यह गलत नीतियां भविष्य में पंजाब और दिल्ली की जनता पर भारी पड़ने वाली है,क्योंकि 80 हजार करोड़ का कर्ज दिल्ली और 70 हजार करोड़ का कर्ज पंजाब सरकार पर चढ़ चुका है। ना पंजाब में विकास हो रहा है और ना ही दिल्ली में। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पांच साल में आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को कर्ज में डुबो कर जाएंगी। इनके पर पास ना तो कोई योजना है और ना ही इनके रोडमैप का कोई आधार है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मेयर पर कटाक्ष किया कि वे तो आहलुवालिया को चंडीगढ़ का नया हीरो अहलूवालिया बनाने पर तुले हैं और अहलूवालिया भी डाक्टरी छोड़ सुपर मेयर बनकर कुलदीप सिंह टीटा का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा के विकास का मुकाबला नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी केवल झूठे वायदे कर सकती है।

See also  2400 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਜ਼ਮੀਨਦੋਜ਼ ਪਾਈਪਲਾਈਨਾਂ ਵਿਛਾ ਕੇ 30,000 ਹੈਕਟੇਅਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਰਕਬੇ ਦੀਆਂ ਸਿੰਜਾਈ ਲੋੜਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ-ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ

आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में दावा करती है कि उसने प्रदेश में 40 हजार नौकरियां दी है,लेकिन किसी को नियुक्ति नहीं मिली,अगर मिली है तो आप सरकार को उनकी खुली चुनौती है कि वह इसका ब्यौरा वेबसाइट पर जारी करके दिखाए।वहीं भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में डिलीवरी दी है। जिस देश में अब तक महज 6 आईआईटी थी,वहां अब 18 बन चुकी है।उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला,कैलाश जैन, महामंत्री अमित जिंदल,प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी संजीव राणा, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, हुकुमचंद,भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खेरवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

प्रेस वार्ता में सबसे पहले वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार सरदार संतोख सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सांसद किरण खेर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह उन्हें तब से जानती हैं जब युवा अवस्था में वह बैडमिंटन खेलती थीं। उन्होंने संतोख सिंह द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की।

मैंने सांसद आपके द्वार शुरु किया था,मेयर ने इसे चुरा कर मेयर आपके द्वार शुरु किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के नेता इन नाटकों को छोड़ कर विकास करके दिखाए।किरण खेर ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को भली प्रकार पहचानी है,इसलिए इस पार्टी के नेताओं की बयानबाजी को आज तक गंभीरता से नहीं लिया और ना ही इनकी बातों पर प्रतिक्रिया दी,लेकिन आज मजबूर होकर उन्हें जवाब देना पड़ा है।

Related posts:

Four MBBS Seats earmarked for terrorist victim students in Central Pool.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ से अयोध्या गई आस्था स्पेशल ट्रेन के यात्री जय श्री राम का उद्घोष करते हुए वापिस लोटे।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰ...

Flood in Punjab

MC Chandigarh opens seventh ‘Rupee Store’ at sector 56.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਕਲੱਬਾਂ ਲਈ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਐਵਾਰਡ

ਖੇਡਾਂ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Haryana Governor Bandaru Dattatreya honored 34 outstanding people for excellence - punjabsamachar.co...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਿਬਿਨ ਸੀ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਜਾਰੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਆਰ.ਆਈ.ਐਮ.ਸੀ. ਦੇਹਰਾਦੂਨ ’ਚ ਦਾਖ਼ਲੇ ਲਈ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 2 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ

Punjab News

ਸਪਾਂਸਰਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਫੌਸਟਰ ਕੇਅਰ ਸਕੀਮ ਅਧੀਨ 1704 ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ- ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚੈਕ ਗਣਰਾਜ ਤੋਂ ਗੁਰਦੇਵ ਜੈਸਲ ਦੁਆਰਾ ਆਪਰੇਟ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਅੱਤਵਾਦੀ...

Punjab News

Punjab Gives In Principal Approval for constructing a Shorter Route to Shaheed Bhagat Singh Internat...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਨਿਰਵਿਘਨ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅਸਫ਼ਲ ਰਹਿਣ ਲਈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਆਲੋਚਨਾ ਕੀਤੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹੜ੍ਹ ਕਾਰਣ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈਆਂ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਦੀਆਂ 98 ਫੀਸਦੀ ਸਕੀਮਾਂ ਮੁੜ ਕਾਰਜਸ਼ੀਲ: ਜਿੰਪਾ

Flood in Punjab

भाजपा ने पहले दिन से ही मेट्रो के मुद्दे पर शहर को गुमराह किया।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय नामदेव ज़ादे ने अनुमति सेल का दौरा किया और कामकाज की समीक्षा की

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

MC Chandigarh Conducts anti encroachment drives across the city.

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय नामदेवराव जादे ने पुष्टि की है कि वोटो...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿੱਢੀ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦੋ ਹੌਟਸਪੌਟ ਖੇਤਰਾਂ ਨੇ ਨਸ...

ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ

Punjab Stubble Burning Cases 2026: पंजाब में पराली जलाने के 1612 मामले

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਕ੍ਰਿਕਟ ਸਟੇਡੀਅਮ ਨੇੜਲੇ ਉਸਾਰੀ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.