यूटी प्रशासक द्वारा आम जनता को राहत देने का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस।

प्रशासक भाजपा के दबाव में न आएं और चण्डीगढ़ की जनता के हित में काम करें।
चण्डीगढ़ वासियों को मुफ्त पानी और पार्किंग की सुविधा मिलनी चाहिए: कांग्रेस

प्रेस नोट
14.03.2024

चंडीगढ़ कांग्रेस ने शहर वासियों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की जनहितैषी योजना को तिरस्कारपूर्वक खारिज करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के आज के बयान पर अपनी गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।

चण्डीगढ़ के प्रशासक के इस आशय के सार्वजनिक बयान कि वह नगर निगम को चंडीगढ़ में मुफ्त पानी की सुविधा नहीं देने देंगे, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा मुफ्त सुविधाएं, भुगतान से छूट और सबसिडी जैसे प्रावधानों से आम आदमी को वंचित किया जा रहा है पर इसके उलट यह सुविधाएं अमीर और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को धड़ल्ले से दी जा रहीं हैं। आज देश में अमीर और ताकतवर लोगों को दिए गए लाखों करोड़ रुपये की देनदारियों और ऋणों को माफ़ किया जा रहा है, जिसकी भरपाई भी आम नागरिक को ज़्यादा टैक्स चुका कर करनी पड़ती है। इन अमीर परस्त नीतियों का भाजपा और उनके नेताओं द्वारा कोई विरोध नहीं हो रहा है। लेकिन जब कोई करोड़ों आम लोगों को थोड़ी सी भी राहत देने की बात करता है, तो सब तरफ़ से होहल्ला होने लगता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के राज्यपालों, विधायकों, मंत्रियों और उच्च रैंकिंग अधिकारियों को मुफ्त सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए करदाताओं द्वारा भरे जा रहे राजकोष से भारी मात्रा में खर्च करना पड़ता है। एक उदाहरण के तौर पर, एक राज्य का राज्यपाल, उच्च मासिक वेतन के अलावा, मुफ्त घरेलू सुविधाओं और हज़ारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ साथ छुट्टी भत्ते, मुफ्त वाहन और यात्रा भत्ते के साथ किराये के बिना एक विशालकाय निवास का भी हकदार होता है। इसके अलावा मुफ़्त चिकित्सा उपचार, निवास स्थान एवं दफ़्तर के मनमर्जी मुताबिक नवीनीकरण और उनके रखरखाव के खर्च और अतिरिक्त अनुमोदन के बाद किए जाने वाले सभी दूसरे सभी व्यय भी करदाताओं द्वारा दिए गए धन से लिए जाते हैं। गवर्नर को सभी प्रकार की खरीदारी पर जीएसटी सहित करों का भुगतान करने से भी छूट दी गई है। इसी प्रकार, विधायक, मंत्री, सरकारी अधिकारी जैसे अन्य विशेषाधिकार प्राप्त लोग करदाताओं के पैसों में से हजारों करोड़ रुपये अपनी मुफ्त सुविधाओं और भत्तों पर खर्च करते हैं। परन्तु जब आम लोगों को आवश्यक सेवाओं पर सब्सिडी देने का सवाल उठता है, तभी समाज के ये विशेषाधिकार प्राप्त और अमीर वर्ग के महानुभाव एक सुर में अपना विरोध प्रकट करने लगते हैं।

See also  राज्यपाल ने पंजाब राजभवन में वन महोत्सव-2024 का किया उद्घाटन।

इस संदर्भ में, चंडीगढ़ कांग्रेस ने केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक से भाजपा के दबाव में न आते हुए शहर के सामान्य और कम सुविधा प्राप्त लोगों के हित में उनकी दुर्दशा सुधारने के लिए कुछ समय निकालने का अनुरोध किया है। चण्डीगढ़ कांग्रेस ने प्रशासक से यह प्रार्थना भी की है कि वह आम जनता की सुनें और इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व वाले नगर निगम को अपनी मुफ्त पानी और मुफ्त पार्किंग नीति को लागू करने में उनका सहयोग करें ।

राजीव शर्मा, प्रवक्ता
चंडीगढ़ कांग्रेस

Related posts:

ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ 2023-24 ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜ਼ਮੀਨ-ਜਾਇਦਾਦ ਦੀਆਂ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਤੋਂ ਰਿਕਾਰਡ ਆਮਦਨ: ਜਿੰਪਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਸਾਈਬਰ ਕ੍ਰਾਈਮ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੇ ਸਾਈਬਰ ਵਿੱਤੀ ਧੋਖਾਧੜੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਬੈਂਕਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत यूटी चंडीगढ़ ने सलाहकार चंडीगढ़ प्रशासन से की मीटिंग ।

Chandigarh

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ ‘ਗਲਫ਼-ਫ਼ੂਡ 2024’ ਦੌਰਾਨ ਫ਼ੂਡ ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਤੇ ਸੰਭਾਵਨਾਵਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Punjab CM to move resolution in assembly to oppose 'Agneepath' scheme | ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करन...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਅਤੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੈ ਇੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ...

Punjab BJP

इंडिया अलायंस के तीन पार्षदों ने एफएंडसीसी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਕੇਂਦਰੀ ਪੂਲ ਵਿੱਚ ਅਤਿਵਾਦ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਐਮ.ਬੀ.ਬੀ.ਐਸ. ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਸੀਟਾਂ ਰਾਖਵੀਆਂ।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, सेक्टर 23, चंडीगढ़, 20.04.2024 (शनिवार) को बंद रहेगा

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਦੀ ...

Flood in Punjab

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ 5000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਦਾ ਲਾਈਨਮੈਨ ਕਾਬੂ

ਪੰਜਾਬ-ਵਿਜੀਲੈਂਸ-ਬਿਊਰੋ

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 117 ਕੇਂਦਰਾਂ 'ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ: ਸਿਬਿਨ ਸੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਸੁਖਾਲੀ ਪਹੁੰਚ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਨਵੀਂ ਟਰੈਫਿਕ ਸਲਾਹਕਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਠਨ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Following the implementation of the Model Code of Conduct for the Lok Sabha Election 2024.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਸਾਲ 2019 ਦੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਏ.ਜੀ.ਟੀ.ਐਫ. ਵੱਲੋਂ ਬਰਨਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਦੋ-ਤਰਫ਼ਾ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੰਬੀਹਾ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਮੁੱਖ ...

Barnala

पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने सेक्टर 32 और सेक्टर 48 में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पत...

Chandigarh

ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਵਲੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ ਦੀ ਵਧਾਈ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਸਨਅਤਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ‘ਸਰਕਾਰ-ਸਨਅਤਕਾਰ ਮਿਲਣੀ’ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਜਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਦੀ ਪੈਨਸ਼ਨ 11 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ- ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
See also  चुनाव मे अपनी पार्टी के खिलाफ कर रहे थे प्रचार काँग्रेस ने पाँच वरिष्ठ नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.