भाजपा ने पहले दिन से ही मेट्रो के मुद्दे पर शहर को गुमराह किया।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर मास रैपिड ट्रान्सपोर्ट के मुद्दे पर चंडीगढ़ के लोगों बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण शहर की सड़कों पर ट्रैफ़िक जाम की गहन समस्या पैदा हो चुकी है।

चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि न केवल स्थानीय भाजपा नेताओं बल्कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपने राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझ कर यहां की जनता से बार बार झूठे वादे किए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद पूर्व सांसद किरण खेर ने मेट्रो परियोजना के प्रस्ताव को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया था, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की पहल पर कुछ समय से प्रारंभिक सर्वेक्षण चल रहा था। जुलाई, 2017 में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि मेट्रो परियोजना को हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है परन्तु मंत्री और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उस समय भी शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं के लिए कोई वैकल्पिक सुझाव नहीं दिया। हालांकि, जब 2019 के आम चुनाव नजदीक आए, तो किरण खेर ने फरवरी 2019 में प्रशासनिक सलाहकार परिषद की बैठक में मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के मुद्दे को उठाया, जिसमें उन्होंने कहा कि यातायात समस्याओं को कम करने के लिए मोनो रेल का प्रावधान लाया जाना चाहिए। यह ध्यान देने योग्य है कि मोनो रेल का प्रस्ताव किसी अध्ययन या इसकी प्रभावशीलता पर किसी शोध के चलते नहीं लाया गया था बल्कि केवल मई 2019 में आने वाले चुनाव के दबाव में रखा गया था. तब किसी को भी कोई आश्चर्य नहीं हुआ जब अचानक तीन महीने बाद वह अपने ही प्रस्ताव से पीछे हट गईं। इसके बाद मई 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय, तत्कालीन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ़ के लोगों से एक गंभीर वादा किया था कि अगर किरण खेर दूसरी बार सांसद चुनी जाती हैं, तो शहर में न मैट्रो, न मोनो रेल बल्कि डबल डेकर स्काई बसें शुरू कर यहां के ट्रैफ़िक को दुरुस्त किया जाएंगा. किरण खेर ने भी इसका अनुमोदन किया था. लेकिन मई 2019 में भाजपा की जीत के बाद, गडकरी और खेर दोनों शहर में स्काई बसें उपलब्ध कराने के अपने वादे को भूल गए। इस बीच रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइटस) की एक ताजा रिपोर्ट आई, जिसमें शहर के लिए मेट्रो की फ़िर से ज़ोरदार सिफ़ारिश की गई थी. इसके बाद, नवंबर 2022 में तत्कालीन यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में एक बैठक में खेर और संजय टंडन दोनों ने शहर में मेट्रो के प्रस्ताव का जमकर विरोध किया और फिर से स्काई बसों के विचार को पुनर्जीवित किया, जो शुरू में गडकरी द्वारा लाया गया था। लेकिन प्रस्ताव को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया गया। एक साल बाद 2023 में, स्थानीय भाजपा ने औपचारिक रूप से स्काई बसें प्रदान करने के अपने वादे को फिर से खारिज कर दिया और मेट्रो रेल का समर्थन करना शुरू कर दिया। अब भाजपा नेताओं ने जोर शोर से शहर में मेट्रो लाने का श्रेय लेना शुरू कर दिया, लेकिन एक और साल बीत जाने के बाद अब अगस्त 2024 में यह पता चला है कि अब तक शहर में मेट्रो लाने का प्रस्ताव तक भी आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सामने नहीं रखा जा सका है।

See also  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਕੋਈ ਕਸਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾਵੇਗੀ- ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चंडीगढ़ में मेट्रो की अब तक की कहानी यही दिखाती है कि भाजपा सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए शहर के लोगों को गुमराह करती रही है और उन्हें शहर के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। हाल ही में चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​और भाजपा नेता संजय टंडन चंडीगढ़ के लिए मेट्रो परियोजना पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने गए थे। यह भी राजनीतिक लाभ लेने की एक व्यर्थ की कवायद थी, क्योंकि जब मंत्री के मेज़ पर प्रस्ताव ही नहीं था, तो भाजपा नेता मेट्रो पर क्या सुझाव दे सकते थे।

See also  ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 117 ਕੇਂਦਰਾਂ 'ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ: ਸਿਬਿਨ ਸੀ

मेट्रो परियोजना पर भाजपा द्वारा की गई तुच्छ राजनीति ने ट्रैफ़िक जाम को यहां के निवासियों के लिए एक विकट समस्या बना दिया है, जिसके समाधान के लिए अब दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों की आवश्यकता है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने शहर के लोगों को अपना यह आश्वासन दोहराया है कि पार्टी और उसके सांसद मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए हर संभव रास्ता तलाश रहे हैं और शीघ्र ही मैट्रो प्रोजेक्ट के बारे में शहरवासियों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

Related posts:

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ‘ਤੇ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਅਕਾਲੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸੋਚੀ-ਸਮਝੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਤਬਾਹ ਕੀਤੀਆਂ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ

Aam Aadmi Party

Heat Wave in Chandigarh, admin launched action plan - punjabsamachar.com

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Repair of Makhan Majra crossing on Sukhna Choe completed

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

Bajwa seeks Mann's resignation over gangster's interview.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

AICC Incharge Chandigarh following persons are expelled from the party for 6 years for anti-party ac...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Punjab Sports Policy-2023 : ਓਲੰਪਿਕ ਤਮਗ਼ਾ ਜੇਤੂਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਤਿੰਨ, ਦੋ ਤੇ ਇਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ

ਖੇਡਾਂ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

MC Chandigarh takes tough stand against defaulters.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

राज्यपाल ने पंजाब राजभवन में वन महोत्सव-2024 का किया उद्घाटन।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੇਂਡੂ ਆਬਾਦੀ ਲਈ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ 3154 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਰਾਖਵੇਂ ਰੱਖੇ: ਲਾਲਜੀਤ ਸਿ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

MCC committed to welfare of its door to door waste collectors - punjabsamachar.com

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

सेक्टर-38 की दो मंज़िला मार्केट की बदहाली देख भौचक्के रह गए पवन बंसल, दुकानदारों को मिल रहे 24-32 ला...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

वकील की शिकायत पर इलेक्शन कमिशन का एक्शन, पवन बंसल ने की चंडीगढ़ सहित देश भर में भाजपा सरकार द्वारा आ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Sh Vinay Pratap Singh, Deputy Commissioner cum Excise & Taxation Commissioner, UT Chandigarh issues ...

Punjab News

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਮਨੀਪੁਰ ਜ਼ੁਲਮ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਵਾਂ ਦਾ ਖ਼ੁਲਾਸਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ: ਬਾਜਵਾ

Manipur violence

प्रशासक के सलाहकार ने 8 वीं बोस्किया राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2023-24 के विजेताओं से की मुलाकात ।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 117 ਕੇਂਦਰਾਂ 'ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ: ਸਿਬਿਨ ਸੀ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Amritsar robbery case: daughter of victim’s driver, her fiancé among 7 held; ₹41.40l, 800gm gold rec...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਬਾਲ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੋਰਸ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਸ਼ੁਰੂ - ਡਾ.ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
See also  ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਵੱਡੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਆਗਾਜ਼

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.