Punjab CM to move resolution in assembly to oppose ‘Agneepath’ scheme | ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे – मुख्यमंत्री

‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे – मुख्यमंत्री

एन.डी.ए. सरकार का तर्कहीन और अनुचित कदम भारतीय सेना के बुनियादी ताने-बाने को नष्ट कर देगा – भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा की केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी।

शून्य काल के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना एन.डी.ए सरकार का एक तर्कहीन और अनुचित कदम है जो भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का यह एक और निराधार कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को छोडक़र अन्य कोई भी नोटबन्दी, जी.एस.टी., कठोर कृषि कानूनों आदि जैसी योजनाओं की खुबियों को समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ भी एक ऐसा ही निराधार कदम है, जिसको कोई भी समझ नहीं सकता। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अविश्वसनीय है कि एक नौजवान 17 साल की उम्र के बाद सेना में भर्ती हो जायेगा और 21 साल की उम्र में सिर्फ चार साल के बाद ही सेवामुक्त हो जायेगा।

See also  ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ 2024-25: ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਵੱਲ ਪੁਲਾਂਘ- ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि जो नौजवान भरी जवानी में देश की सेवा करेगा, उसे इस सेवा के बदले कोई पैंशन या अन्य कोई और लाभ नहीं मिलेगा। भगवंत मान ने कहा की यह देश के उन नौजवानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जो अपनी शारीरिक योग्यता के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ‘अग्निपथ’ योजना देश की दयनीय स्थिति को दर्शाती है क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बिना सोचे समझे अपना काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के नौजवानों के साथ घोर अन्याय है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। भगवंत मान ने कहा की राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस मूर्खतापूर्ण कदम का डटकर विरोध करती है और इसके विरोध करने का प्रस्ताव बहुत जल्द लाया जायेगा। उन्होंने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस कदम का पूरी ताकत के साथ विरोध करने के लिए सभी पार्टियों के सहयोग की मांग की।

See also  चंडीगढ़ शहर को देश का नंबर 1 शहर बनाया जाएगा: मेयर कुलदीप कुमार

Related posts:

ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਮਾਨ ਦੀ ਤੁਲਨਾ ਰੋਮ ਦੇ ਬਦਨਾਮ ਸ਼ਾਸਕ ਨੀਰੋ ਨਾਲ ਕੀਤੀ

Punjab News

Kultar singh sandhwan pays tribute to maharaja ranjit singh on his death anniversary.

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਮਨੀਪੁਰ ਵਿਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਉਤੇ ਜਿਨਸੀ ਹਮਲੇ ਦੀ ਘਿਨਾਉਣੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿਖੇਧੀ

Manipur violence

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ ਵਿਆਪਕ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

कांग्रेस गरीब महिलाओं को देगी साल का एक लाख रुपए: शुक्ला

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

MC Chandigarh Conducts anti encroachment drives across the city.

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਚਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਤੋਹਫਾ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮਾਚਾਰ

शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बाधित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों को लागू करने क...

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

री-कार्पेटिंग कार्य के लिए जंक्शन 48 और 59 पर सड़के अस्थायी रूप से बंद ।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਰੂਸੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਉਠਾਇਆ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा का किया स्वागत और यूटी कर्मचारियों की मांगों पर की चर्चा।

Punjab News

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਲਿਵਰ ਐਂਡ ਬਿਲੀਅਰੀ ਸਾਇੰਸਜ਼ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ के सब रजिस्ट्रार आफ़िस में घण्टों रहा पावर कट।

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਮਾਚਾਰ

​​The Department sensitised the stakeholders regarding implementation of the Excise Policy from 1st ...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में 31 मार्च को होने वाले चुनाव में दैनिक जागरण के बरिंदर रावत और हिम् प्रभा के नल...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Lok Sabha elections 2024: Punjab Police fully geared up to ensure free, fair and peaceful polls- DGP...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Amritsar robbery case: daughter of victim’s driver, her fiancé among 7 held; ₹41.40l, 800gm gold rec...

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

होटल माउंटव्यू पर, 500 रुपये की विशेष थाली ऑफर के साथ नवरात्रि मनाते हैं।

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

Evening Water Supply at low pressure on 12th April.

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ

ਜਾਖੜ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸਲਾਹ, ਲੋਕ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹੀ ਉਚਿਤ ਮੰਚ - PunjabSamachar.com

ਪੰਜਾਬੀ-ਸਮਾਚਾਰ
See also  भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.